शरीर में दर्द होना एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। यह हल्का थकान से लेकर किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए डॉ. रमन कुमार से जानते हैं शरीर में दर्द होने के आम कारण कौन-कौन से हो सकते हैं।
तनाव या स्ट्रेस
लंबे समय तक तनाव में रहने से मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और शरीर में सूजन आती है। इससे पूरे शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है।
डिहाइड्रेशन
शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन से थकान होती है और मांसपेशियों में ऐंठन आ सकती है। इससे पूरे शरीर में हल्का या तेज दर्द महसूस होता है।
नींद की कमी
नींद पूरी न होने पर शरीर की कोशिकाएं ठीक से रिपेयर नहीं हो पातीं। इससे शरीर थका हुआ लगता है और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। रोज 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।
क्रोनिक फटीग सिंड्रोम
लगातार थकान, कमजोरी और नींद की कमी से मांसपेशियों में दर्द शुरू हो सकता है। इसे क्रोनिक फटीग सिंड्रोम कहा जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
आर्थराइटिस (गठिया)
जोड़ों में सूजन यानी आर्थराइटिस पूरे शरीर में दर्द का कारण बन सकता है। यह खासकर बुजुर्गों में आम है, पर युवाओं को भी हो सकता है।
ऑटोइम्यून डिसऑर्डर
ल्यूपस, मायोसिटिस और स्कलेरोसिस जैसी बीमारियों में शरीर अपनी ही कोशिकाओं पर हमला करता है। इससे मांसपेशियों में सूजन और दर्द हो सकता है।
शरीर की थकावट
लगातार काम, बिना आराम या पर्याप्त पोषण न मिलने से शरीर में थकावट और दर्द हो सकता है। शरीर को रिकवरी के लिए आराम देना जरूरी है।
अगर शरीर में लगातार दर्द बना रहे, साथ में सूजन या कमजोरी हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com