क्या आंखों की दिक्कत आंतों की बीमारी से जुड़ी है?

By Aditya Bharat
21 Jun 2025, 17:00 IST

क्या आपने कभी सोचा है कि आंखों की समस्याएं आपकी पाचन से जुड़ी हो सकती हैं? PubMed की रिपोर्ट कहती है कि हमारी आंतें और आंखें एक-दूसरे को प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानें इसके बारे में।

आंतों की बीमारी क्या है?

आंतों की बीमारियों में सूजन, इन्फेक्शन, या माइक्रोबायोम का असंतुलन शामिल होता है। इसमें IBD (इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज) जैसे रोग भी आते हैं।

आंखों की आम समस्याएं

आंखों में जलन, सूजन, ड्राई आई, और रेटिना से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हैं। कई बार इनका कारण सिर्फ आंख नहीं बल्कि शरीर के अंदर छिपा होता है।

आंत और आंख का सीधा संबंध

नई स्टडीज बताती हैं कि 'गट-आई एक्सिस' नाम की कड़ी आंतों की हेल्थ और आंखों की बीमारियों को जोड़ती है। इसका मतलब है कि जो कुछ भी आपकी आंतों में हो रहा है, वह आपकी आंखों को भी प्रभावित कर सकता है।

गट माइक्रोबायोम की भूमिक

हमारी आंतों में करोड़ों बैक्टीरिया रहते हैं। इनका संतुलन बिगड़ने पर शरीर में सूजन बढ़ सकती है, जो आंखों तक असर डाल सकती है।

आंखों की कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

ड्राई आई, यूवाइटिस, डायबिटिक रेटिनोपैथी और ग्लूकोमा जैसी कई बीमारियां आंतों की सूजन या माइक्रोबायोम की गड़बड़ी से जुड़ी पाई गई हैं।

आहार और जीवनशैली का असर

प्रोबायोटिक युक्त खाना, फाइबर और कम प्रोसेस्ड फूड आपकी आंतों को ठीक रखते हैं। इसका असर धीरे-धीरे आंखों की सेहत पर भी दिखाई देता है।

इलाज में नया नजरिया

अब डॉक्टर आंतों की स्थिति देखकर आंखों की बीमारी के इलाज में मदद ले रहे हैं। गट हेल्थ को सुधारना अब केवल पेट नहीं, आंखों के लिए भी जरूरी माना जा रहा है।

अगर आंखों में बार-बार दिक्कत हो रही है, तो सिर्फ आई ड्रॉप्स पर निर्भर न रहें। अपने पाचन तंत्र की भी जांच करवाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com