पुरुषों में कमर दर्द क्यों बढ़ रहा है? जानें 5 आम कारण

By Aditya Bharat
19 Jun 2025, 19:30 IST

आजकल कमर दर्द सिर्फ उम्रदराज लोगों की परेशानी नहीं रह गई। युवाओं और कामकाजी पुरुषों में भी ये तेजी से आम होता जा रहा है। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं इसके पीछे की वजह।

बैठने का गलत तरीका

ज्यादातर पुरुष घंटों कुर्सी पर झुककर काम करते हैं या मोबाइल पर टिके रहते हैं। यह आदत रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालती है और पीठ की मांसपेशियों को कमजोर करती है, जिससे दर्द शुरू होता है।

वजन बढ़ना भी बड़ा कारण

बढ़ता पेट कमर पर दबाव डालता है। जब शरीर का भार असंतुलित होता है, तो कमर की हड्डियों और जोड़ों को ज्यादा काम करना पड़ता है। इससे दर्द धीरे-धीरे स्थायी बन सकता है।

व्यायाम की कमी

फिटनेस की अनदेखी से कमर और पेट की मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं। जब शरीर को ठीक से सपोर्ट नहीं मिलता, तब रीढ़ पर दबाव बढ़ता है और दर्द की संभावना कई गुना हो जाती है।

मानसिक तनाव का असर

तनाव सिर्फ दिमाग को नहीं, शरीर को भी नुकसान देता है। लगातार स्ट्रेस से मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और दर्द की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। इससे कमर में अकड़न और जलन महसूस हो सकती है।

डिस्क की परेशानी

लंबे समय तक दबाव झेलने से कमर की डिस्क अपनी जगह से खिसक सकती है। यह नसों को दबा देती है, जिससे पैरों तक दर्द जा सकता है। कई पुरुषों में ये समस्या MRI के बाद सामने आती है।

बैठने और चलने की आदतों का प्रभाव

गलत तरीके से उठना, अचानक भारी सामान उठाना या बिना स्ट्रेचिंग के बैठ जाना, ये सभी आदतें कमर दर्द को जन्म देती हैं। रोजमर्रा की लापरवाहियां कई बार बड़ी दिक्कत बन जाती हैं।

युवाओं में भी दिख रही समस्या

आज के युवा पुरुष जिम छोड़कर पूरे दिन लैपटॉप और फोन में व्यस्त रहते हैं। लगातार स्क्रीन टाइम और शारीरिक निष्क्रियता ने कमर दर्द को एक नई पीढ़ी की बीमारी बना दिया है।

कमर दर्द को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। सही बैठने का तरीका अपनाएं, हल्का व्यायाम करें और समय-समय पर शरीर को स्ट्रेच देना न भूलें। अगर कमर दर्द की समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com