क्या आप भी रोज ठंडा पानी पीते हैं? जानें इसके 6 हानिकारक असर

By Aditya Bharat
19 Jun 2025, 11:00 IST

गर्मियों में ठंडा पानी राहत देता है, लेकिन रोज इसे पीने की आदत आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं रोज ठंडा पानी पीने के नुकसान।

पाचन तंत्र हो सकता है धीमा

ठंडा पानी आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। यह पेट की गर्मी को कम करता है, जिससे खाना अच्छे से नहीं पचता और गैस, अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

दिल की धड़कन पर असर

एक स्टडी बताती है कि बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर की नसें सिमट सकती हैं और दिल की धड़कन पर असर पड़ सकता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं हैं।

गला और नाक की परेशानी

रोजाना ठंडा पानी पीने से गले में खराश, नजला और एलर्जी जैसी समस्याएं बार-बार हो सकती हैं। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी कमजोर कर सकता है।

वजन घटाने में रुकावट

कुछ रिसर्च में पाया गया है कि ठंडा पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म कुछ समय के लिए धीमा हो सकता है, जिससे वजन कम करना मुश्किल हो सकता है।

दांतों पर असर

अगर आपके दांत सेंसिटिव हैं, तो ठंडा पानी रोज पीने से उनमें झनझनाहट हो सकती है। यह दांतों की नसों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

सिरदर्द और माइग्रेन

कुछ लोगों को ठंडा पानी पीने के बाद सिरदर्द या माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। ये विशेष रूप से ब्रेन फ्रीज इफेक्ट के कारण होता है।

कब पीना चाहिए ठंडा पानी?

बहुत गर्म मौसम में या एक्सरसाइज के बाद थोड़ी मात्रा में ठंडा पानी ठीक है, लेकिन इसे आदत न बनाएं। सामान्य तापमान का पानी ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद होता है।

ठंडा पानी कभी-कभार ठीक है, लेकिन रोज इसका सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पीना बेहतर विकल्प है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com