ठंडी चीजें खाने से नाक क्यों बहने लगती है?

By Aditya Bharat
01 Jul 2025, 10:30 IST

कुछ लोगों को आइसक्रीम या ठंडा पेय पीते ही नाक बहने लगती है। इसे एक मेडिकल कंडीशन कहा जाता है: Gustatory Rhinitis. क्या आप इसकी वजह जानते हैं? आइए PubMed की एक रिपोर्ट से सानते हैं इसके पीछे की वजह।

Gustatory Rhinitis क्या है?

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें कुछ खास चीजें खाने के बाद नाक से पानी जैसा म्यूकस बहने लगता है, बिना सर्दी या एलर्जी के।

ठंडा खाना इसका ट्रिगर कैसे बनता है?

ठंडी चीजें खाने से नाक में मौजूद नसें एक्टिव हो जाती हैं और शरीर म्यूकस बनाना शुरू कर देता है। ये प्रतिक्रिया एक रिफ्लेक्स की तरह होती है।

स्टडी में क्या बताया गया है?

एक स्टडी में 12 लोगों को ट्रिगर फूड दिया गया। सभी की नाक बहने लगी। जब नाक में दवा डाली गई, तो बहाव बंद हो गया।

यह एलर्जी नहीं होती

इसका कारण इंफेक्शन या एलर्जी नहीं है, बल्कि दिमाग और नाक के बीच का एक स्वतः क्रियाशील रिएक्शन होता है।

किन्हें ज्यादा असर होता है?

जिनकी नाक संवेदनशील होती है या जिन्हें पहले से एलर्जी या राइनाइटिस है, उनमें यह ज्यादा दिख सकता है।

कैसे करें पहचान?

अगर हर बार ठंडा खाने पर तुरंत नाक बहने लगे और बाकी लक्षण न हों, तो यह gustatory rhinitis हो सकता है।

क्या इलाज है इसका?

नाक में दी जाने वाली एंटीकॉलिनर्जिक स्प्रे या रिफ्लेक्स कम करने वाली दवाएं मदद कर सकती हैं, लेकिन डॉक्टर से सलाह जरूरी है।

अगर आपको भी यही समस्या है और आप इससे काफी परेशान हो चुके हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com