रोज तय समय पर टॉयलेट जाना क्यों जरूरी है?

By Aditya Bharat
26 Jun 2025, 11:00 IST

हर दिन एक तय समय पर टॉयलेट जाना सिर्फ आदत नहीं, सेहत की जरूरत है। यह रूटीन कैसे बनाएं और यह आदत कब बनती है, आइए PubMed की रिपोर्ट से जानें।

बॉडी क्लॉक होती है जिम्मेदार

हमारे शरीर में एक बायोलॉजिकल क्लॉक होती है जो नींद, भूख और टॉयलेट जैसी जरूरतों को नियमित करती है। एक ही समय पर टॉयलेट जाने से यह घड़ी सही तरीके से काम करती है।

पेट साफ तो दिन साफ

सुबह समय पर टॉयलेट जाने से कब्ज की समस्या कम होती है। इससे गैस, पेट दर्द और भारीपन जैसी तकलीफें नहीं होतीं और आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं।

कब बनती है आदत?

अगर आप रोजाना एक ही समय पर टॉयलेट जाने की आदत डालें, तो शरीर उस वक्त खुद-ब-खुद टॉयलेट का संकेत देने लगता है। यही आदत आगे चलकर बड़ी बीमारियों से बचाती है।

बार-बार रुकना क्यों गलत है?

टॉयलेट जाने की इच्छा को रोकना नुकसानदायक हो सकता है। इससे आंतों पर दबाव बढ़ता है और मल सख्त होकर बाहर आने में दिक्कत करता है।

कब्ज का बढ़ता खतरा

अगर तय समय पर टॉयलेट नहीं जाते तो कब्ज हो सकती है। लम्बे समय तक यह आदत पाइल्स और फिशर जैसी दिक्कतों में बदल सकती है।

माइंड और गट का गहरा रिश्ता

टॉयलेट रूटीन से मानसिक सेहत भी जुड़ी है। एक नियमित रूटीन माइंड को रिलैक्स करता है और तनाव कम करता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है।

कैसे बनाएं सही रूटीन?

सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पिएं, हल्की वॉक करें और समय निकालकर बैठें। शुरुआत में परिणाम न दिखे, फिर भी आदत बनाएं। शरीर धीरे-धीरे जवाब देने लगेगा।

रोजाना तय समय पर टॉयलेट जाना एक छोटी सी आदत है जो लंबे समय में आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। स्वस्थ पेट, स्वस्थ जीवन की शुरुआत है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com