पेट में गुड़-गुड़ क्यों होती है?

By Deepak Kumar
24 Apr 2025, 11:30 IST

पेट से गुड़-गुड़ की आवाज आना आम बात है, लेकिन कभी-कभी यह पाचन से जुड़ी किसी समस्या का संकेत भी हो सकती है। तो आइए गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी डॉ. अमौल डाहाले से जानते हैं कि पेट में गुड़-गुड़ किन वजहों से होती है।

डॉक्टर के मुताबिक

डॉ. अमौल डाहाले बताते हैं कि जब खाना आंतों में पहुंचता है, तो शरीर एंजाइम्स छोड़ता है। गैस और खाने का मूवमेंट डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में होता है, जिससे पेट से हल्की गुड़गुड़ की आवाज आती है।

भूख लगने के कारण

जब हमें भूख लगती है, तो पेट खाली होता है और आंतों में संकुचन शुरू हो जाते हैं। इससे हवा और गैस हिलती है, जिससे गुड़-गुड़ जैसी आवाजें सुनाई देती हैं।

गैस और अपच की वजह से

भोजन सही से न पचने पर गैस बनती है। यह गैस आंतों में घूमती रहती है और इसी वजह से पेट में गुड़-गुड़ की आवाजें आती हैं, खासकर जब पेट भरा होता है।

ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने से

ज्यादा ऑयली और तली चीजें खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे गैस बनने लगती है और पेट में गुड़-गुड़, भारीपन या सूजन जैसी समस्या हो सकती है।

तेजी से खाना खाने के कारण

अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, तो साथ में हवा भी पेट में चली जाती है। यह हवा पेट में घूमते हुए गुड़-गुड़ की आवाजें पैदा करती है और पाचन को भी प्रभावित करती है।

कुछ फूड्स से एलर्जी होने पर

कुछ लोगों को दूध, ग्लूटेन या मसालेदार चीजों से एलर्जी होती है। ऐसे में पाचन गड़बड़ाता है और पेट में गुड़-गुड़, मरोड़ या गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ आम कारण

आपको बता दें कि गैस, पाचन की खराबी, या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी स्थितियां भी पेट से आवाज आने का कारण बन सकती हैं।

अगर पेट में गुड़-गुड़ की समस्या बार-बार हो रही हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com