पादते समय आवाज क्यों होती है?

By Himadri Singh Hada
30 Mar 2025, 11:00 IST

पादना एक नेचुरल प्रोसेस है, जो शरीर से जहरीली गैस बाहर निकालता है। लेकिन, पादते समय आवाज क्यों आती है। यह सवाल कई लोगों को परेशान करता है।

पादते समय आवाज आने का कारण

पादते समय आवाज इसलिए आती है क्योंकि गैस जब आंतों से बाहर निकलती है, तो वह गुदा की दीवारों से टकराती है। इससे कंपन पैदा होता है और आवाज सुनाई देती है।

गैस बनने का कारण

गैस बनने का मुख्य कारण पेट में खाने का सही से न पचना, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या ज्यादा फाइबर वाला खाना होता है, जो आंतों में हवा भरने का काम करता है।

ज्यादा गैस बनना

जब गैस ज्यादा मात्रा में बनती है और बाहर निकलने का दबाव बढ़ता है, तो हवा तेजी से बाहर निकलती है। इससे पादने की आवाज तेज हो जाती है।

पादने पर आवाज कम आना

कुछ लोगों के पादने में कम आवाज आती है। उनकी आंतें लचीली होती हैं, जबकि जिनकी आंतों में संकुचन ज्यादा होता है, उनके पाद में आवाज ज्यादा होती है।

गैस बनाने वाली चीजें

अगर आपने ज्यादा तली-भुनी चीजें, बीन्स, प्याज, गोभी या दूध से बनी चीजें खा लीं, तो ये गैस बनने का कारण बन सकती हैं। इससे पादते समय आवाज आ सकती है।

गैस जबरदस्ती रोकना

ज्यादा देर तक गैस रोककर रखने से आंतों पर दबाव बढ़ता है, जिससे गैस जबरदस्ती निकलती है और तेज आवाज के साथ बाहर आती है।

दबाव वाली स्थिति में बैठना

बैठने या लेटने के तरीके से भी पादने की आवाज पर असर पड़ता है। सीधा बैठने से आवाज कम होती है, जबकि दबाव वाली स्थिति में आवाज तेज हो सकती है।

पेट में एक्स्ट्रा हवा जाना

ज्यादा हंसने, बात करने या खाने के दौरान हवा निगलने से पेट में एक्स्ट्रा हवा चली जाती है, जो गैस के रूप में बाहर निकलती है और आवाज पैदा कर सकती है।

कब्ज या गैस्ट्रिक की समस्या

अगर पाद के साथ दर्द हो, बदबू ज्यादा आए या बार-बार गैस बने, तो ये अपच, कब्ज या गैस्ट्रिक जैसी समस्या का संकेत हो सकता है।

पाद में आवाज आना शर्म की बात नहीं है, बल्कि ये बताता है कि आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम कर रहा है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com