अगर आपको रात में 2 से ज्यादा बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है, तो यह केवल आदत नहीं, किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। इसे मेडिकल भाषा में Nocturia कहा जाता है। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानें इसके पीछे की वजह।
कितना पेशाब सामान्य होता है?
स्वस्थ वयस्क आमतौर पर रात में एक बार या बिलकुल पेशाब नहीं करते। बार-बार उठना नींद को तोड़ता है और दिनभर थकावट महसूस होती है।
शरीर में पानी का असंतुलन
रात को ज्यादा पानी पीना या कैफीन और अल्कोहल का सेवन भी बार-बार पेशाब की वजह बन सकता है। इससे शरीर रात में एक्स्ट्रा यूरिन बनाता है।
ब्लैडर की क्षमता कम होना
अगर मूत्राशय की क्षमता कम हो जाती है या उस पर दबाव रहता है, तो पेशाब बार-बार आ सकता है। यह ज्यादातर उम्र बढ़ने के साथ होता है।
नींद की बीमारी भी वजह हो सकती है
Sleep apnea जैसी नींद संबंधी समस्याएं भी nocturia का कारण बन सकती हैं। जब नींद बार-बार टूटती है, तो पेशाब की इच्छा भी बढ़ जाती है।
हार्मोनल बदलाव
उम्र बढ़ने पर शरीर में एंटी-डाययूरेटिक हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है। इससे रात में यूरिन का निर्माण बढ़ सकता है, खासकर बुजुर्गों में।
अन्य बीमारियां
डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर या प्रोस्ट्रेट बढ़ने की स्थिति में भी रात में बार-बार पेशाब आ सकता है।
इलाज और घरेलू उपाय
शाम के बाद कम लिक्विड लेना, कैफीन से परहेज, ब्लैडर ट्रेनिंग, और डॉक्टर से कंसल्ट करना फायदेमंद हो सकता है। नींद का ध्यान रखना भी जरूरी है।
अगर यह समस्या रोज हो रही है या आपकी नींद और जीवनशैली पर असर डाल रही है, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें। यह एक बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com