हम सभी दिन में कई बार अंगड़ाई लेते हैं। कभी सुबह उठते वक्त, कभी थकान में। लेकिन क्या आपने सोचा है कि बार-बार अंगड़ाई लेने की वजह क्या हो सकती है? आइए PubMed की एक रिपोर्ट से जानते हैं।
अंगड़ाई कब आती है?
जब शरीर सुस्त महसूस करता है, नींद आती है या हम लंबे समय से एक ही स्थिति में बैठे होते हैं, तब अंगड़ाई आती है। यह एक नेचुरल रिएक्शन है जो हमारे शरीर को एक्टिव करने में मदद करता है।
मांसपेशियों को तैयार करता है
अंगड़ाई लेने से शरीर की जकड़ी हुई मांसपेशियां खुलती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर फिर से एक्टिव फील करता है।
दिमाग को जगाता है
अंगड़ाई लेने से दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। इससे हम ज्यादा चौकस और फोकस्ड महसूस करते हैं, खासकर तब जब हम बहुत थके हुए हों।
थकावट और नींद का संकेत
अगर आप बहुत बार अंगड़ाई ले रहे हैं, तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका शरीर थका हुआ है या आपको पूरी नींद नहीं मिली।
कभी-कभी ये स्ट्रेस का भी कारण होता है
कई बार स्ट्रेस या चिंता की स्थिति में भी लोग बार-बार अंगड़ाई लेते हैं। यह शरीर का एक तरीका हो सकता है खुद को शांत करने का।
मेडिकल वजह
अगर बिना वजह बार-बार अंगड़ाई आ रही है, तो यह ब्रेन या नर्व सिस्टम से जुड़ी किसी समस्या का इशारा भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
क्या ये सामान्य है?
हां, ज्यादातर मामलों में बार-बार अंगड़ाई लेना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। यह शरीर को स्फूर्ति देने का प्राकृतिक तरीका है।
अगर अंगड़ाई के साथ बहुत ज्यादा थकावट, चक्कर, या अजीब फीलिंग हो रही हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय रहते जांच कराना फायदेमंद रहेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com