क्या भूख लगते ही आप चिड़चिड़े या गुस्से में आ जाते हैं? ऐसा कई लोगों के साथ होता है। लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है? आइए PubMed की एक रिपोर्ट से जानते हैं।
स्टडी क्या कहती है?
एक स्टडी में पाया गया कि भूख लगने पर व्यक्ति का गुस्सा और चिड़चिड़ापन 37% तक बढ़ सकता है, भले ही कोई कारण न हो।
इस स्टडी में क्या किया गया?
21 दिनों तक 64 लोगों से दिन में 5 बार उनका मूड और भूख का स्तर पूछा गया। भूख ज्यादा होने पर मूड नेगेटिव पाया गया।
ग्लूकोज की कमी क्यों बनती है कारण?
भूख लगने पर शरीर में ग्लूकोज की कमी हो जाती है, जो मस्तिष्क की ऊर्जा को प्रभावित करता है। इसका सीधा असर मूड पर होता है।
हॉर्मोनल बदलाव भी है वजह
भूख लगने पर cortisol और adrenaline जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है।
घ्रेलिन नाम का हार्मोन क्या करता है?
भूख के दौरान घ्रेलिन हार्मोन रिलीज होता है जो दिमाग में नेगेटिव इमोशन्स को बढ़ा सकता है। इससे आप चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं।
सिर्फ कुछ लोगों को नहीं होता
स्टडी में पाया गया कि यह असर उम्र, लिंग या जीवनशैली से जुड़ा नहीं था, हर कोई इसे अनुभव कर सकता है।
इसका समाधान क्या है?
दिनभर में समय पर खाना खाना, और बहुत ज्यादा भूखा न रहना, इससे आपका मूड भी स्टेबल रहेगा और भूख महसूस नहीं होगी।
भूख लगने से चिड़चिड़ापन सिर्फ एक फीलिंग नहीं, एक वैज्ञानिक सच्चाई है। समय पर भोजन से न केवल पेट भरेगा, बल्कि मूड भी बेहतर रहेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com