कब्ज होने के सबसे बड़े कारण क्या हैं?

By Shilpy Arya
24 Jun 2025, 13:00 IST

बिगड़ा हुआ खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण कब्ज का सामना तो हर किसी को करना पड़ता है। लेकिन, अगर आप इसकी शिकायत हर समय रहती है, तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। स्टोरी में जानें विस्तार से-

तनाव

स्ट्रेस लेने से बॉडी ठीक तरह से काम नहीं करती। इससे कब्ज के साथ ही कई दिक्कतें हो सकती है। आपको स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए।

समय पर न सोना

रात में अधिक देर तक जागना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। यह पाचन स्लो करता है। कब्ज होने का एक कारण यह भी होता है।

एक्‍सरसाइज न करना

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के पास खुद के लिए समय नहीं है। ऐसे में वे अपने लिए एक्‍सरसाइज का वक्त भी नहीं निकाल पाते हैं। एक्सरसाइज की कमी पाचन बिगाड़ती है।

पानी की कमी

शरीर में होने वाली पानी की कमी की वजह से मल त्याग कि क्रिया में बाधा पहुंचती है। दरअसल, कम पानी पीने से स्टूल हार्ड होता है।

स्मोकिंग

कब्ज का एक प्रमुख कारण स्मोकिंग करना भी हो सकता है। वैसे तो, यह फेफड़े और हृदय को तो नुकसान पहुंचाता है। लेकिन, इससे पाचन भी स्लो होता है। जिससे कब्ज हो सकती है।

सावधानी

अधिक समय तक कब्ज की दिक्कत रहना कई अन्य रोगों का कारण बन सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इन सभी वजहों के कारण आप हर समय कब्ज की परेशानी रहती है। साथ ही, आपको फाइबर डाइट लेनी चाहिए। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com