रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह मल निकल जाए?

By Himadri Singh Hada
07 Apr 2025, 18:30 IST

अगर आपको रोज सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो रात में ऐसा खाना खाइए जिससे सुबह मल आसानी से बाहर निकल जाए और कब्ज की दिक्कत से राहत मिल जाए।

गुनगुने दूध में घी मिलाकर पिएं

रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच घी मिलाकर पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे सुबह मल आराम से निकल जाता है।

खिचड़ी या मूंग की दाल खाएं

रात को ज्यादा तैलीय या भारी भोजन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए, हल्का खाना जैसे खिचड़ी या मूंग की दाल लेना बेहतर रहता है, जिससे सुबह मल आसानी से निकलता है।

नींबू पानी पिएं

अगर आप रोज़ रात को एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पीते हैं, तो ये पेट की सफाई में मदद करता है और सुबह पेट पूरी तरह से साफ हो सकता है।

इसबगोल का सेवन

रात में इसबगोल का सेवन एक गिलास गुनगुने दूध या पानी के साथ करने से आंतों की सफाई होती है और सुबह मल त्याग सहज हो जाता है।

त्रिफला चूर्ण

सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी में एक चुटकी त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से पेट साफ होता है और डेली मोशन में कोई दिक्कत नहीं होती।

फाइबर से भरपूर खाना

रात में फाइबर से भरपूर खाना जैसे दलिया, चोकर वाली रोटी या सलाद खाने से पाचन अच्छा रहता है और सुबह मल बिना रुके निकलता है।

हल्का भोजन करें

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए रात में दही या छाछ से परहेज करें। इसकी जगह सादा हल्का भोजन करें, ताकि सुबह पेट में भारीपन न लगे और मल आराम से निकले।

आसानी से पचने वाली सब्जियां

रात में हरी सब्जियों से बनी हल्की सब्जी और दो रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इसमें फाइबर होता है, जो सुबह पेट को साफ रखने में मदद करता है।

देर रात खाना खाने से भी कब्ज हो सकती है। इसलिए, कोशिश करें कि रात का खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खा लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com