नहाने के बाद स्किन पर क्या लगाएं?

By Shilpy Arya
26 Jun 2025, 18:45 IST

नहाने के बाद त्वचा अक्सर रूखी होने लगती है। इससे बचाव के लिए आप कुछ चीजें स्किन पर लगा सकते हैं। लेख में जानें विस्तार से-

तिल का तेल

नहाने के बाद तिल का तेल लगाने से ड्राई स्किन की समस्या कम होती है। यह कैल्शियम,कॉपर, मैंगनीज, फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन के गुणों से भरपूर होता है।

मॉइश्चराइजर लगाएं

रोजाना नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपकी स्किन का रूखापन दूर होगा और त्वचा मुलायम बनेगी।

घी

त्वचा पर घी लगाने के कई फायदे होते हैं। नहाने के बाद आप इसे भी लगा सकते हैं। इससे त्वचा का रूखापन दूर होता है।

नारियल तेल

नहाने के बाद स्किन पर नारियल का तेल लगाएं। इसके एंटी-बेक्टीरियल गुण त्वचा का संक्रमण से बचाव करते हैं।

एलोवेरा जेल

स्किन पर ताजा एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। इसे रोज नहाने के बाद जरूर लगाएं।

गुलाब जल

नहाने के बाद बॉडी पर गुलाब जल लगाया जा सकता है। इससे स्किन को ठंडक मिलती है। साथ ही, यह पसीने की बदबू भी दूर करता है।

नहाने के बाद स्किन पर ये सभी चीजें लगाएं। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com