नींद न सिर्फ थकान दूर करने के लिए मददगार होती है, बल्कि इससे शरीर को कई अन्य फायदे भी होते हैं। अच्छी नींद लेने से शरीर अपने आप को अंदर से हील करता है। आइए डॉ. निहारिका जयसवाल जी से जानें नींद को अच्छे से पूरा करने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।
गहरी नींद क्या होती है?
गहरी नींद एक ऐसी अवस्था है, जिसमें दिमाग और शरीर पूरी तरह शांत होते हैं। यह नींद का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। इससे शरीर की मरम्मत होती है।
दिल की सेहत पर असर
अच्छी और गहरी नींद लेने से शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और हार्ट हेल्दी रहता है। नींद की कमी होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करे
नींद के दौरान शरीर के इम्यून सेल्स बनते हैं। अच्छी नींद से शरीर में बैक्टीरिया और वायरस अच्छे से लड़ पाते हैं और बीमारियां जल्दी ठीक होती हैं।
वेट कंट्रोल करने में मददगार
गहरी नींद से हार्मोनल कंट्रोल होता है। कम नींद से भूख ज्यादा लगती है और मोटापा बढ़ सकता है। पूरी नींद लेने से वेट कंट्रोल में रहता है।
मसल्स को रिपेयर करे
नींद में शरीर मसल्स को रिपेयर करता है। एक्सरसाइज करने वालों और बीमार लोगों के लिए अच्छी और गहरी नींद लेना जरूरी होता है।
मेंटल हेल्थ सुधारे
गहरी नींद लेने से दिमाग पुराने एक्सपीरिएंस को सेव करके रखता है। इससे याददाश्त तेज होती है और स्ट्रेस कम करके फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है।
कम नींद के नुकसान
नींद की कमी होने से चिड़चिड़ापन, थकान, ब्लड शुगर बढ़ाना और मेंटल प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता है। इन दिक्कतों से बचने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है।
रोजाना 8 घंटे की अच्छी और क्वालिटी स्लीप लेना बहुत जरूरी होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com