अगर आपको बार-बार पेट में जलन या गैस हो रही है, तो ये आंतों की गर्मी का संकेत हो सकता है, जो गलत खानपान या स्ट्रेस की वजह से हो सकता है।
एक्सपर्ट की राय
इन लक्षणों के बारे में जानने के लिए हमने नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ अभिषेक जैन से बात की।
आंतों की गर्मी बढ़ने के संकेत
आंतों की गर्मी बढ़ने पर भूख कम लगती है। इससे मुंह कड़वा हो जाता है और पेट में ऐंठन या मरोड़ जैसा दर्द भी महसूस हो सकता है।
पेट से जुड़ी समस्याएं
कई बार पेट फूलना, ब्लोटिंग और मतली जैसी समस्याएं भी पेट में बढ़ती गर्मी का लक्षण हो सकती हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सीने में जलन और बेचैनी महसूस होना
पेट की गर्मी बढ़ जाती है, तो व्यक्ति को बार-बार एसिडिटी और जलन की शिकायत होती है, जिससे सीने में जलन और बेचैनी महसूस होती है।
गंभीर समस्याएं
आंतों की गर्मी लंबे समय तक बनी रहे तो इससे आंतों में सूजन, छाले या अल्सर जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
गर्म तासीर वाली चीजों से बचें
इलाज के दौरान गर्म तासीर वाले मसालेदार खाने, चाय, कॉफी और शराब जैसे पदार्थों से दूर रहना बहुत जरूरी होता है।
ठंडी तासीर वाले फूड्स
ठंडे दूध, केला, खीरा, दही, सौंफ और उबले चावल जैसे ठंडी तासीर वाले फूड्स पेट की गर्मी को शांत करने में काफी मदद करते हैं।
समय पर खाना खाएं
खाली पेट न रहें। समय पर खाना खाएं और बहुत तला-भुना या बाहर का खाना खाने से बचें, ताकि पेट की गर्मी कंट्रोल में रहे।
नाखूनों में सफेद दाग दिखना
अगर नाखूनों में सफेद दाग दिखें या बार-बार पेट से जुड़ी दिक्कतें हो रही हों, तो इसे नजरअंदाज न करें और समय रहते इलाज करवाएं।
इस तरह की दिक्कतें महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि घरेलू उपाय हमेशा पर्याप्त नहीं होते। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com