आजकल फैशन के चक्कर में लोग आंखों में लेंस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या यह हमारी आंखों के लिए सेफ होते हैं? आइए जानें कि कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से आंखों को क्या नुकसान हो सकते हैं।
इंफेक्शन का खतरा
कान्टेक्ट लेंस को गंदे हाथों से लगाने पर आंखों में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। इससे आंखों में जलन, रेडनेस और सूजन की दिक्कत हो सकती है।
आंखों में सूखापन
कॉन्टेक्ट लेंस का लंबे टाइम तक इस्तेमाल करने से आंखों का मॉइस्चर कम हो जाता है। इससे ड्राईनेस, खुजली और आंखों में जलन हो सकती है।
कॉर्निया को नुकसान
कॉन्टेक्ट लेंस का लगातार इस्तेमाल करने से आंखों की बाहरी लेयर कॉर्निया पर प्रेशर पड़ता है। जिससे कॉर्निया अल्सर या स्क्रैच होने का खतरा बढ़ सकता है।
एलर्जी और जलन
कई लोगों को लेंस के मटेरियल या सॉल्यूशन से एलर्जी भी हो सकती है। जिससे आंखों में जलन, पानी आना और चुभन की दिक्कत हो सकती है।
रात में पहनने से दिक्कत
रात में लेंस पहनकर सोना आंखों के लिए खतरनाक होता है। इससे ऑक्सीजन सप्लाई कम होती है और इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विजन में दिक्कत
गंदे या खुरदरे लेंस के कारण विजन धुंधला हो सकता है। अगर लेंस सही से फिट न हो तो देखने में दिक्कत और सिरदर्द भी हो सकता है।
आंखों में रेडनेस और थकान
लेंस ज्यादा देर तक पहनने से आंखों की मसल्स पर स्ट्रेस पड़ता है। इससे आंखें लाल हो सकती हैं और जल्दी थकान हो सकती है।
अगर आप लेंस लगाते हैं तो साफ, समय पर बदलें और डॉक्टर की सलाह लेकर इन नुकसान से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com