सेक्शुअल रिलेशन से होने वाली बीमारी और अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए कंडोम का यूज जरूरी है, लेकिन क्या आप इसके प्रकार के बारे में जानते हैं? जी हां, कंडोम भी कई प्रकार के होते हैं। आइए जानें विस्तार से-
लैंब्सकीन कंडोम
अन्य कंडोम की तुलना में यह अधिक पतले होते हैं। यह एनिमल इंटेस्टाइन की लाइनिंग से बनते हैं। यह अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाने में कम प्रभावी होता है।
लुब्रिकेटेड कंडोम
इन कंडोम की अंदरूनी और बाहरी परत में ल्यूब्रिकेन्ट को अलग से लगाया जाता है। चिकनाई की वजह से यह ज्यादा कंफर्टेबल महसूस कराते हैं।
लैटेक्स कंडोम
प्रेग्नेंसी से बचाने में लैटेक्स कंडोम मददगार होता है। यह सबसे आम कंडोम होता है। इसके इस्तेमाल के दौरान क्रीम या ऑयल वाले प्रोडक्ट न इस्तेमाल करें।
फ्लेवर्ड कंडोम
फ्लेवर की कोटिंग वाले यह कंडोम बहुत आम हैं। लेकिन, इनके प्रयोग से कई बार योनि में खुजली और इंफेक्शन हो सकता है।
ग्लोइंग कंडोम
ग्लोइंग कंडोम भी आम कंडोम की तरह होते हैं, जो कई फ्लेवर में आते हैं। इन्हें लैटेक्स से बनाया जाता है।
अल्ट्रा थिन कंडोम
इन कंडोम के फटने की संभावना अधिक होती है क्योंकि यह अधिक पतले होते हैं। इनका यूज करना अधिकतर लोग नापसंद करते हैं।
रिब्ड कंडोम
इन कंडोम में अन्य कंडोम की तुलना में बाहरी टेक्सचर अलग होता है। वजाइना में खुजली और जलन होने पर इसका यूज नहीं करना चाहिए।
लेख में आपने जाना कंडोम के प्रकार। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com