मानसून के मौसम में बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे कई दिक्कत भी हो सकती है। ऐसे में अपने गट को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानें कुछ टिप्स जिससे मानसून में गट को हेल्दी रखा जा सकता है।
लाइट खाना खाएं
इस मौसम में बहुत ज्यादा तला-भुना और हैवी खाना खाने से पेट में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में दलिया, मूंग दाल और उबली सब्जियां खाना फायदेमंद होता है।
घर का ताजा खाना खाएं
मानसून में बासी या बाहर का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। कोशिश करें कि हर दिन फ्रेश और गर्म खाना ही खाएं।
प्रोबायोटिक का सेवन
मानसून में दही, छाछ और घोल जैसे प्रोबायोटिक फूड्स खाने से गट में गुड बैक्टीरिया को बनाए रखते हैं। इनसे इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और पेट में बैलेंस बना रहता है।
साफ पानी पिएं
मानसून में पानी से इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। इससे पेट में बैक्टीरिया जाने का खतरा नहीं होता है।
ज्यादा नमक और शुगर से बचें
इस मौसमें में प्रोसेस्ड फूड या बहुत मीठा खाने से पेट की प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। ऐसे में कम मसाले और बैलेंस टेस्ट वाला खाना खाना ही बेहतर रहता है।
हर्बल चाय और काढ़ा पिएं
अदरक, तुलसी, दालचीनी से बनी हर्बल चाय या काढ़ा पीने से डाइजेशन अच्छा होता है। इनसे इंफेक्शन से बचाव होता है और ये गट को हेल्दी करते हैं।
रोज थोड़ा वॉक करें
भले ही बारिश हो रही हो, लेकिन घर में हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग जरूर करें। इससे डाइजेशन अच्छा होता है और खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है।
गट हेल्थ का डायरेक्ट लिंक साफ-सफाई से होता है। मानसून में इन टिप्स को फॉलों करके आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com