Gut Health सुधारने के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स

By Deepak Kumar
04 Jul 2025, 15:00 IST

गट हेल्थ यानी आंतों की सेहत हमारे पाचन और पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होती है। अगर गट हेल्दी नहीं है, तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉक्टर विकास सिंगला से जानते हैं गट हेल्थ सुधारने के 7 आसान टिप्स।

पानी और लिक्विड डाइट अपनाएं

गट हेल्थ के लिए पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ बेहद जरूरी हैं। ये पाचन को आसान बनाते हैं और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं।

भरपूर नींद लें

कम नींद या अनियमित नींद गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाती है। अच्छी नींद के लिए शांत, ठंडा और अंधेरा कमरा चुनें। 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।

कैफीन कम लें

कॉफी सीमित मात्रा में फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा कैफीन डिहाइड्रेशन और पेट की समस्या बढ़ा सकता है। दिन में 1-2 कप तक सीमित रखें।

अल्कोहल से दूरी रखें

अल्कोहल आंतों के माइक्रोबायोम को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके सेवन से पेट की जलन, सूजन और पाचन की समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए इससे बचें।

प्रोटीन युक्त आहार लें

प्रोटीन से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को ऊर्जा मिलती है। यह गट हेल्थ को मजबूत करता है। अंडा, दालें और दही जैसे खाद्य पदार्थ आहार में जरूर शामिल करें।

मेडिटेशन से मिले राहत

रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है। तनाव का सीधा असर गट हेल्थ पर पड़ता है, इसलिए मानसिक शांति से आंतों की सेहत बेहतर रहती है।

धूप से पाएं विटामिन D

रोजाना थोड़ी देर धूप में बैठने से शरीर में विटामिन D बनता है। यह विटामिन गट माइक्रोबायोम को संतुलित करने और पाचन को सुधारने में मदद करता है।

ऊपर बताए गए टिप्स आपकी गट हेल्थ को बेहतर बना सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com