पैर में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करना कई बार बड़ी समस्या का कारण भी हो सकता है। आइये जानते हैं पैर में सूजन आना किन बीमारियों का संकेत होता है।
ब्लड क्लॉटिंग
ब्लड क्लॉटिंग पैर में सूजन आने का कारण हो सकता है। क्लॉटिंग होने की स्थिति में ब्लड हार्ट तक वापस ठीक से फ्लो नहीं हो पाता है, जिससे पैरो में सूजन आ सकती है।
हार्ट से जुड़ी समस्या
पैर में सूजन आना हार्ट की समस्या का भी संकेत हो सकता है। ऐसे में हार्ट ठीक से काम करने में असमर्थ हो जाता है, जिससे ब्लड पैर की नसों में वापस जाने लगता है। इस स्थिति में पैर में सूजन आ सकती है।
लिवर की समस्या
लिवर से जुड़ी समस्याएं जैसे फैट लिवर, सिरोसिस या फिर लिवर में इंफेक्शन होना भी पैर में सूजन आने का कारण होता है। कई बार एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन की कमी से भी ऐसा हो सकता है।
किडनी की समस्या
किडनी आमतौर पर शरीर में जमा फ्लूड और सॉल्ट को निकालती है। अगर किडनी फंक्शन्स सुचारू रूप से काम नहीं कर रहे हैं तो शरीर में फ्लूड का जमाव हो सकता है, जो पैर में आने वाली सूजन का कारण बन सकते हैं।
लिम्फेडेमा
शरीर में मौजूद लिम्फेटिक सिस्टम टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया को निकालता है। ऐसे में शरीर में टॉक्सिन्स का जमाव होने लगता है, जिससे पैरों में सूजन के साथ-साथ इंफेक्शन की भी समस्या हो सकती है।
पैरों में सूजन आना इन समस्याओं का कारण हो सकता है। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com