तेजी से वजन कम होना क्यों खतरनाक है?

By Shilpy Arya
03 Jul 2025, 19:45 IST

मोटापे के शिकार लोग तेजी से अपना वजन घटाना चाहते हैं। लेकिन, तेजी से वजन कम होना नुकसानदायक हो सकता है। लेख में विस्तार से जानें-

त्वचा को नुकसान

खाना छोड़कर जो लोग वेट लॉस करते हैं, उनकी स्किन डल होने लगती है। शाइनी और हेल्दी स्किन के लिए सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है।

कम एनर्जी

तेजी से वजन कम होने के कारण आपको शरीर में एनर्जी की कमी का एहसास हो सकता है। इससे बॉडी में थकान और कमजोरी रहती है।

प्रभावित हो सकती है मेंटल हेल्थ

खाने में कटौती करके लोग तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं। इससे शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है, जो मेंटल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव डालता है।

मसल लॉस

तेजी से वजन कम करने से मसल मास कम होने लगता है। ऐसा तब होता है, जब आप चानक कैलोरी लेना कम कर देते हैं।

स्लो मेटाबॉलिज्म

तेजी से वेट लॉस करने के लिए लोग खाने में कटौती करते हैं। भोजन की कमी के कारण बॉडी स्टार्वेशन मोड में आ जाती है, जो मेटाबॉलिज्म धीमा होने का कारण बनता है।

हो सकता है वेट गेन

बॉडी एनर्जेटिक बनी रहे इसके लिए मेटाबॉलिज्म स्लो काम करता है। ऐसे में खाना खाने से आपका वेट हो सकता है पहले से अधिक बढ़ जाएं।

तेजी से वजन कम करना इसलिए नुकसानदायक हो सकता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com