पाचन तंत्र सही से काम करे, यह बहुत जरूरी है। अगर पाचन तंत्र कमजोर हो तो पेट में गैस, दर्द, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए सही आहार और कुछ खास विटामिन्स का सेवन फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए डायटीशियन सना गिल से जानते हैं पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए कौन से विटामिन्स की जरूरत है।
विटामिन-सी
विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ पाचन को बेहतर बनाते हैं। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करता है और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए संतरा, कीवी, और ब्रोकली जैसे फल और सब्जियां खाएं।
विटामिन-डी
विटामिन डी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और यह आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए अंडे, दूध, और सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
विटामिन-बी
विटामिन बी पाचन शक्ति को बढ़ाता है और शरीर को एनर्जी देता करता है। यह रक्त कोशिकाओं को भी बढ़ाता है। अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां और डेयरी उत्पाद विटामिन बी के अच्छे स्रोत हैं।
विटामिन-ए
विटामिन ए पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसके लिए आप दूध, मछली और पपीता जैसे फल खा सकते हैं।
पानी पिएं
खाने के साथ-साथ पानी पीना भी बहुत जरूरी है। रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।
खाने को ठीक से चबाकर खाएं
खाना हमेशा अच्छी तरह चबाकर खाएं। इससे खाना आसानी से पचता है और पेट पर दबाव नहीं पड़ता। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
रोजाना व्यायाम करें
व्यायाम से पेट की मांसपेशियों को ताकत मिलती है और पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। रोजाना कुछ समय व्यायाम करने से पेट की समस्याएं कम होती हैं।
अपना आहार सही रखें और इन विटामिन्स को अपनी डाइट में शामिल करें, ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com