40 के बाद हड्डियां होंगी मजबूत, अपनाएं ये 5 तरीके

By Aditya Bharat
17 Feb 2025, 18:30 IST

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्डियों में दर्द और कमजोरी महसूस होने लगती है। खासकर 40 के बाद, मांसपेशियों और जोड़ों में समस्या आम हो जाती है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं इससे बचने के 5 तरीके।

हड्डियों के लिए कैल्शियम

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। इसके लिए दूध, दही, बादाम और ब्रोकली जैसी खाने की चीजों का सेवन करें। यह हड्डियों के दर्द को कम करने में भी मदद करते हैं।

विटामिन-D की भूमिका

विटामिन डी हड्डियों को मजबूती देता है। यह कैल्शियम को शरीर में एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। धूप लेना, मछली, अंडा और मशरूम इसे बढ़ाने के अच्छे स्रोत हैं।

व्यायाम और योगा करें

नियमित एक्सरसाइज और योगा हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर लचीला बनता है और हड्डियां भी स्वस्थ रहती हैं।

हरी सब्जियों का सेवन

हरी सब्जियों से शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ती है। यह हड्डियों को बनाने वाली कोशिकाओं को सक्रिय करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

स्मोकिंग और अल्कोहल बचें

धूम्रपान और अलकोहल हड्डियों के लिए हानिकारक होते हैं। इनसे हड्डियों की ताकत कम होती है और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

हड्डियों को स्वस्थ रखने के टिप्स

हर दिन कुछ समय धूप में बिताना और सही आहार लेना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

सही जीवनशैली का महत्व

आहार और एक्सरसाइज के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

अगर हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें। वे आपको सही सलाह देंगे और सही इलाज में मदद करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com