चीनी हमारे डेली लाइफ का हिस्सा बन चुकी है, कई लोग चीनी के सेवन से परहेज करते हैं क्योंकि उनका मानना है यह दिमाग के लिए ठीक नहीं है। क्या यह सच है? आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं।
चीनी दिमाग पर कैसे असर डालती है?
चीनी से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। इससे दिमाग की कोशिकाओं पर दबाव पड़ सकता है और याददाश्त पर असर हो सकता है।
क्या कहती है रिसर्च?
जी हां, कई रिसर्च में यह देखा गया है कि ज्यादा चीनी खाने से सीखने की क्षमता और मेमोरी पर नकारात्मक असर पड़ता है।
कितनी मात्रा हो सकती है नुकसानदायक?
अगर आप रोजाना बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं, जैसे कोल्ड ड्रिंक, मिठाई या प्रोसेस्ड फूड, तो यह धीरे-धीरे मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता है।
क्या यह बच्चों पर भी असर करता है?
कई स्टडी में यह पाया गया है कि बच्चों पर असर कम होता है, लेकिन वयस्कों में चीनी दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है।
क्या यह डिप्रेशन से भी जुड़ी है?
कुछ शोध बताते हैं कि चीनी का ज्यादा सेवन मूड को खराब कर सकता है और डिप्रेशन की संभावना बढ़ा सकता है।
क्या दिमाग में सूजन होती है?
हां, लगातार ज्यादा चीनी लेने से मस्तिष्क में हल्की सूजन (brain inflammation) हो सकती है, जिससे सोचने और समझने की शक्ति कमजोर हो सकती है।
तो क्या मीठा बिल्कुल छोड़ देना चाहिए?
नहीं, मीठा पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है। लेकिन संतुलन बनाए रखना जरूरी है, खासतौर पर प्रोसेस्ड शुगर से दूर रहें।
चीनी का जरूरत से ज्यादा सेवन दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है। सीमित मात्रा में और प्राकृतिक स्रोतों से मीठा लेना बेहतर है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com