24 घंटे में कितनी बार पेशाब आना अच्छा है?

By Priyanka Sharma
29 Dec 2024, 13:00 IST

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान का असर सीधा लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसी के कारण लोगों को ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो जाती हैं। इस दौरान लोगों को बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इनको नजरअंदाज न करें। आइए लेख में जानें -

1 दिन में कितनी बार पेशाब आना सामान्य है?

1 दिन में 6-8 बार पेशाब आना सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर पेशाब आने की संख्या असामान्य हो जाए तो इसको नजरअंदाज न करें। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

यूटीआई की समस्या

बार-बार ज्यादा पेशाब आना यूटीआई की समस्या के कारण हो सकता है। इसके कारण लोगों को पेशाब में जलन महसूस होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या

कई बार पुरुषों को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या के कारण भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

ब्लड शुगर के कारण

खराब लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण भी लोगों को जल्दी-जल्दी पेशाब आने की समस्या होती है।

किडनी से जुड़ी समस्या

किडनी से जुड़ी समस्या के कारण ब्लैडर एक बार में खाली नहीं हो पाता है और पेशाब कम आता है। इसके कारण लोगों को भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।

हार्ट से जुड़ी समस्या

हार्ट से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को कम पेशाब आने की समस्या होती है। जिसके कारण लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।

सावधानियां

पेशाब आना दिनभर में पानी पीने, लिक्विड फूड लेने, दवाइयों और फिजिकल एक्टिविटी पर भी निर्भर करता है। साथ ही पेशाब की संख्या असामान्य होने पर इसे नजरअंदाज न करें।

24 घंटों में 6-8 बार पेशाब आना सामान्य है। लेकिन ध्यान रहे हर थोड़ी देर में पेशाब आने की समस्या होने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com