दांतों में दर्द सिर्फ कीड़ा लगने या साफ-सफाई की कमी से नहीं होता, बल्कि शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी भी इसका कारण हो सकती है। तो आइए जानते हैं किन पोषक तत्वों की कमी से होती है ये तकलीफ।
Calcium की कमी
कैल्शियम की कमी से दांत और मसूड़े कमजोर हो जाते हैं। यह दांतों की बाहरी परत और हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। डेयरी, टोफू और मछली से इसकी कमी पूरी करें।
विटामिन D
विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। धूप में कुछ समय बिताएं और मछली, संतरे का जूस, स्ट्रॉबेरी जैसी चीजें खाएं।
पोटेशियम और मैग्नीशियम
इन मिनरल्स की कमी से ब्लड अम्लीय हो जाता है, जिससे कैल्शियम की कमी बढ़ती है और दांत कमजोर पड़ते हैं। केले, एवोकाडो, पालक और आलू का सेवन लाभकारी है।
विटामिन K
विटामिन K हड्डियों और दांतों को हानिकारक तत्वों से बचाता है। इसकी कमी से ब्लड थिनिंग और दांतों में कमजोरी हो सकती है। पालक, ब्रोकली और अंडे में यह पाया जाता है।
विटामिन C
मसूड़ों की मजबूती और दांतों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन C बेहद जरूरी है। इसकी कमी से मसूड़े फूल सकते हैं या खून आ सकता है। संतरा, कीवी, अमरूद जैसे फल खाएं।
विटामिन A
विटामिन A मुंह को हाइड्रेट रखता है और प्लाक बिल्डअप से बचाता है। मछली, गाजर, पालक और अंडे से इस विटामिन की पूर्ति करें। यह लार बनाने में भी मदद करता है।
दर्द बढ़े तो क्या करें?
अगर पोषक तत्वों की पूर्ति के बावजूद भी दर्द कम न हो, तो तुरंत डेंटल एक्सपर्ट से संपर्क करें। यह किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है, जिसे नजरअंदाज न करें।
दांतों की सेहत बनाए रखने के लिए शरीर में सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स का संतुलन जरूरी है। संतुलित आहार लें और समय-समय पर दांतों की जांच जरूर कराएं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com