प्लास्टिक बोतल से पानी पीना दांतों के लिए कितना खतरनाक है?

By Aditya Bharat
20 Jun 2025, 06:00 IST

हममें से बहुत लोग रोज प्लास्टिक बोतल से पानी पीते हैं, लेकिन क्या इससे आपके दांतों को खतरा हो सकता है? आइए PubMed की रिपोर्ट से जानते हैं।

बॉटल्ड वॉटर में फ्लोराइड की कमी

दांतों को कैविटी से बचाने वाला फ्लोराइड बॉटल्ड वॉटर में अक्सर न के बराबर होता है। इससे आपके दांत कमजोर हो सकते हैं, खासकर बच्चों के।

इनेमल को नुकसान होता है

कुछ बॉटल्ड पानी का pH बहुत कम होता है। इससे दांतों की ऊपरी परत (enamel) धीरे-धीरे घिस सकती है, जिससे दांत संवेदनशील हो जाते हैं।

स्पार्कलिंग वॉटर

गैस वाला पानी (sparkling water) एसिडिक होता है। इसका लगातार सेवन दांतों की सतह को सॉफ्ट बना देता है और इनेमल इरोजन की वजह बन सकता है।

माइक्रोप्लास्टिक के छोटे कण

बॉटल्ड पानी में माइक्रोप्लास्टिक के हजारों कण पाए गए हैं। ये सीधे दांतों पर असर तो नहीं करते, लेकिन मुंह और शरीर में सूजन या नुकसान कर सकते हैं।

केमिकल रिसाव से हार्मोनल असर

प्लास्टिक बोतलें लंबे समय तक धूप या गर्मी में रखने से BPA जैसे रसायन छोड़ सकती हैं। ये बच्चों में दांतों के विकास पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।

क्या RO या टैप वाटर बेहतर है?

अगर आपके नल के पानी में फ्लोराइड है, तो वो दांतों के लिए बेहतर हो सकता है। आरओ पानी में भी फ्लोराइड कम हो सकता है, इसलिए संतुलन जरूरी है।

बचाव के आसान तरीके

बॉटल्ड पानी कम पिएं या ऐसे ब्रांड चुनें जो फ्लोराइड की जानकारी दें। बच्चों को प्लास्टिक बोतल से बार-बार पानी न पिलाएं।

पानी जरूरी है, लेकिन उसका स्रोत भी उतना ही अहम है। अगर आप दांतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो प्लास्टिक बोतल के पानी से सतर्क रहें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com