क्या नींद की कमी से पाचन खराब होता है?

By Aditya Bharat
29 Jun 2025, 18:00 IST

हम नींद को सिर्फ आराम मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सीधा असर आपके पेट पर भी पड़ता है? आइए Pubmed की एक रिपोर्ट से जानते हैं।

नींद और शरीर का कनेक्शन

नींद हमारे शरीर के कई सिस्टम को कंट्रोल करती है। जब हम ठीक से नहीं सोते, तो हार्मोन, इम्यून सिस्टम और डाइजेशन, सब गड़बड़ा जाते हैं।

पाचन तंत्र कैसे काम करता है?

पाचन तंत्र हमारे खाए हुए खाने को ऊर्जा में बदलता है। इस प्रोसेस में शरीर को स्थिर और संतुलित रहने की जरूरत होती है, जो पूरी नींद से ही मुमकिन होता है।

नींद की कमी का असर पेट पर

जब आप कम सोते हैं, तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाता है। इससे गैस, अपच, कब्ज और सूजन जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

वैज्ञानिक रिसर्च क्या कहती है?

एक रिसर्च के मुताबिक, नींद की कमी गट हेल्थ को सीधे प्रभावित करती है। इससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या घट सकती है।

भूख और हार्मोन में गड़बड़ी

नींद पूरी न हो तो

कब और कैसी नींद जरूरी है?

हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है। सोने का एक तय समय होना चाहिए, ताकि शरीर को सही ढंग से आराम मिल सके।

अच्छी नींद कैसे लें?

सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाएं, कैफीन न लें और हल्का खाना खाएं। ये आदतें आपकी नींद को बेहतर बनाएंगी और पेट को राहत देंगी।

अगर आपका पेट बार-बार गड़बड़ रहता है, तो सिर्फ खाना नहीं, अपनी नींद पर भी ध्यान दें। अगर परेशानी ज्यादा हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com