शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी मांसपेशियों में दर्द का कारण बन सकती है। लंबे समय से दर्द या कमजोरी महसूस हो रही है, तो यह पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। तो आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से मांसपेशियों में दर्द होता है और इसे पूरा करने के लिए क्या खाना चाहिए।
विटामिन D की कमी
विटामिन D मांसपेशियों और हड्डियों दोनों के लिए जरूरी है। इसकी कमी से मांसपेशियों में दर्द, थकान और कमजोरी हो सकती है। रोज सुबह की धूप और डेयरी उत्पादों से इसकी पूर्ति करें।
विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 की कमी से पैरों, हाथों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। यह नर्व फंक्शन को बेहतर बनाता है। इसके लिए मूंगफली, पालक, काजू जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें।
आयरन की कमी
आयरन की कमी से मांसपेशियों में दर्द, थकान और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। बीन्स, दाल, पालक और फोर्टिफाइड अनाज से आयरन प्राप्त करें और एनर्जी बढ़ाएं।
कैल्शियम भी है जरूरी
कैल्शियम की कमी से जोड़ों में दर्द, सुन्नता और झुनझुनी हो सकती है। यह मांसपेशियों के सही कार्य में मदद करता है। दूध, दही और संतरे का रस इसके अच्छे सोर्स हैं।
मैग्नीशियम
मैग्नीशियम मांसपेशियों की ऐंठन और तनाव को कम करता है। इसकी कमी से क्रैम्प्स और दर्द हो सकता है। साबुत अनाज, बीन्स और नट्स से मैग्नीशियम लें।
पोटेशियम
पोटेशियम मांसपेशियों के संकुचन और आराम को नियंत्रित करता है। इसकी कमी से मसल्स कमजोर हो सकते हैं। केले, आलू और नारियल पानी पोटेशियम से भरपूर होते हैं।
जांच और सलाह लेना न भूलें
अगर मांसपेशियों में लंबे समय से दर्द है, तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं। विटामिन और मिनरल्स की रिपोर्ट से सही कारण का पता लगाया जा सकता है।
विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट अपनाकर मांसपेशियों के दर्द से राहत पाई जा सकती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com