उंगलियां चटकाना बन सकता है हड्डियों का दुश्मन, जानें नुकसान

By Lakshita Negi
18 Jun 2025, 18:00 IST

बहुत सारे लोगों को बार-बार उंगलियां चटकाने की आदत होती है, जिससे उनको राहत महसूस होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे हड्डियों में दिक्कत हो सकती है? आइए जानें उंगलियां चटकाने के क्या नुकसान होते हैं।

उंगलियां चटकाने की आदत

स्ट्रेस, बोरियत या आराम के लिए लोग उंगलियां चटकाते हैं। यह आदत धीरे-धीरे नॉर्मल लगने लगती है, लेकिन इसका असर शरीर पर हो सकता है।

जॉइंट्स में कमजोरी

लगातार उंगलियां चटकाने से जोड़ों पर प्रेशर पड़ता है। टाइम के साथ जॉइंट्स ढीले हो सकते हैं और इनमें कमजोरी हो सकती है, इससे दर्द की दिक्कत हो सकती है।

हड्डियों में सूजन और अकड़न

ज्यादा बार उंगलियां चटकाने से जोड़ों में सूजन या अकड़न आ सकती है। शुरुआत में हल्की परेशानी होती है, लेकिन आगे चलकर यह बढ़ सकती है।

गठिया का खतरा

लंबे टाइम तक माना जाता रहा है कि इससे गठिया होता है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, पर जोड़ों की खराबी जरूर हो सकती है।

मसल्स पर असर

उंगलियों को बार-बार खींचने और मोड़ने से आस-पास की मसल्स पर जोर पड़ता है। इससे हल्का खिंचाव, दर्द या अकड़न महसूस हो सकती है।

समय के साथ ग्रिप में कमजोरी

हाथों की ग्रिप या पकड़ की ताकत पर भी इससे असर पड़ सकता है। जोड़ों की कमजोरी से चीजें पकड़ने या लिखने में परेशानी हो सकती है।

कैसे छुड़ाएं यह आदत?

अगर आपको भी उंगलियों को चटकाने की गलत आदत हो गई हो, तो ध्यान भटकाने के लिए कुछ एक्टिविटी करें। हाथों का योग और बॉल थेरेपी भी मददगार हो सकती है।

उंगलियों के चटकाने की आदत को कंट्रोल करें ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com