ये हैं पिंपल्स से जुड़े 6 आम मिथक

By Deepak Kumar
14 Apr 2025, 14:00 IST

पिंपल्स यानी मुहांसे एक आम स्किन प्रॉब्लम है, जो अक्सर टीनएज में देखने को मिलती है, लेकिन कई बार यह बड़े लोगों को भी परेशान करती है।

एक्सपर्ट से जानें

पिंपल्स को लेकर लोगों के बीच कई तरह की गलतफहमियां होती हैं। इन मिथकों की वजह से लोग गलत तरीके अपनाते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट नेहा से जानते हैं पिंपल्स से जुड़े कुछ आम मिथक और उनकी सच्चाई।

मिथक 1: खराब हाइजीन से होते हैं मुहांसे

हाइजीन की कमी से मुहांसे जरूर हो सकते हैं, लेकिन इसके पीछे हार्मोनल असंतुलन, डेड स्किन और बैक्टीरिया भी जिम्मेदार होते हैं। साफ-सुथरे लोग भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।

मिथक 2: तनाव मुहांसों का कारण है

तनाव सीधे तौर पर मुहांसों का कारण नहीं है, लेकिन यह स्किन की स्थिति को बिगाड़ सकता है। ज्यादा स्ट्रेस से मुहांसे लंबे समय तक बने रह सकते हैं।

मिथक 3: चॉकलेट-फास्ट फूड से मुहांसे होते हैं

चॉकलेट और तैलीय खाना सीधे मुहांसों का कारण नहीं हैं। हालांकि, नॉन-ऑर्गेनिक डेयरी प्रोडक्ट्स और असंतुलित डाइट समस्या को बढ़ा सकते हैं।

मिथक 4: पिंपल्स फोड़ने से जल्दी ठीक होते हैं

मुहांसे फोड़ने से स्किन पर सूजन, संक्रमण और दाग हो सकते हैं। इससे समस्या बढ़ती है, इसलिए इन्हें फोड़ने की बजाय सही इलाज अपनाएं।

मिथक 5: मुहांसे अपने आप ठीक हो जाते हैं

कुछ हल्के मुहांसे समय के साथ ठीक हो सकते हैं, लेकिन बार-बार या गंभीर समस्या में डॉक्टरी सलाह जरूरी है। खुद से इलाज न करें।

मिथक 6: धूप से ठीक होते हैं मुहांसे

धूप से मुहांसों में थोड़ी राहत महसूस हो सकती है, लेकिन ज्यादा धूप स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है और समस्या बढ़ा सकती है। सावधानी रखें।

पिंपल्स से निपटने के लिए मिथकों पर नहीं, वैज्ञानिक तथ्यों और एक्सपर्ट सलाह पर भरोसा करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com