हम में से कई लोग भोजन के तुरंत बाद ब्रश करते हैं, लेकिन क्या यह दांतों के लिए सही है या नुकसानदायक? चलिए जानते हैं।
खाने के बाद दांतों का क्या होता है?
खाने की चीजें, खासकर एसिडिक चीजों (जैसे नींबू, फलों का जूस) के बाद हमारे दांतों का ऊपरी हिस्सा (enamel) थोड़ा नरम हो जाता है, जिससे वह ब्रशिंग से घिस सकता है।
स्टडी क्या कहती है?
PubMed में छपी स्टडी बताती है कि खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से इनेमल में नुकसान हो सकता है, खासकर अगर खाना एसिडिक हो।
कितना इंतजार करें ब्रश से पहले?
डेंटल विशेषज्ञों के अनुसार, खाने के 30 से 60 मिनट बाद ब्रश करना बेहतर होता है। इससे इनेमल को खुद को रिकवर करने का समय मिलता है।
अगर तुरंत ब्रश करना जरूरी हो तो?
अगर आप ब्रश किए बिना नहीं रह सकते, तो फ्लोराइड युक्त पेस्ट का उपयोग करें। यह इनेमल की रक्षा में मदद करता है।
नाश्ते के पहले ब्रश करें?
कुछ रिसर्च के अनुसार, ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश करना बैक्टीरिया को कम करने में ज्यादा असरदार हो सकता है। लेकिन समय और खान-पान पर निर्भर करता है।
एसिडिक खाने के बाद क्या करें?
खाने के बाद तुरंत ब्रश न करें। पहले पानी से कुल्ला करें या शुगर-फ्री च्युइंग गम लें। इससे मुंह का pH लेवल न्यूट्रलl होता है।
कब सबसे ज्यादा नुकसान होता है?
अगर आपने सोडा, नींबू पानी, या संतरे का रस लिया है और तुरंत ब्रश कर लिया तो इनेमल को सबसे ज्यादा खतरा होता है।
खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से दांतों को नुकसान हो सकता है। 30–60 मिनट इंतजार करके ब्रश करना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com