पुरुषों में बोन वीकनेस का कारण बनती हैं ये 5 आदतें

By Aditya Bharat
01 Jul 2025, 12:00 IST

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना सामान्य माना जाता है, लेकिन PubMed की एक स्टडी के अनुसार कुछ रोजमर्रा की आदतें पुरुषों में बोन वीकनेस की सबसे बड़ी वजह बन सकती हैं। आइए जानते हैं वो कौन-सी 5 आदतें हैं।

उम्र के साथ बोन डेंसिटी घटती है

50 की उम्र के बाद पुरुषों की हड्डियां नेचुरली कमजोर होने लगती हैं। लेकिन यह प्रक्रिया उन लोगों में तेज होती है जो हेल्थ पर ध्यान नहीं देते।

स्मोकिंग करता है हड्डियों को कमजोर

सिगरेट में मौजूद निकोटिन हड्डियों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और बोन डेंसिटी घटा सकता है। लंबे समय तक स्मोकिंग करने वालों में फ्रैक्चर का खतरा ज्यादा होता है।

कम वजन और तेजी से वजन घटना

कम BMI या अचानक वजन गिरने से हड्डियां कमजोर होती हैं। शरीर को बोन मास बनाए रखने के लिए न्यूनतम वजन की जरूरत होती है।

शारीरिक गतिविधि की कमी

जो पुरुष रोजाना फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, उनमें हड्डियां धीरे-धीरे ताकत खोने लगती हैं। रोजाना टहलना या हल्की कसरत करना फायदेमंद होता है।

ज्यादा अल्कोहल पीना नुकसानदायक

ज्यादा अल्कोहल पीने से शरीर कैल्शियम को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता। इससे बोन लॉस और ब्रिटल हड्डियों की समस्या बढ़ जाती है।

इन आदतों का असर कब दिखता है?

अगर ये आदतें लंबे समय तक बनी रहें तो हड्डियां 40 से 50 की उम्र में ही कमजोर महसूस होने लगती हैं। हल्की चोट में भी फ्रैक्चर हो सकता है।

हड्डियां मजबूत रखने के उपाय

रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज, कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर डाइट, स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी, इनसे हड्डियों को समय से पहले कमजोर होने से बचाया जा सकता है।

पुरुषों में हड्डियां सिर्फ उम्र से नहीं, बल्कि कुछ आदतों से भी कमजोर होती हैं। सही समय पर लाइफस्टाइल में बदलाव कर के बोन वीकनेस को रोका जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com