दाढ़ी जल्दी सफेद होना किस बीमारी का संकेत है?

By Aditya Bharat
22 Jun 2025, 11:00 IST

कभी-कभी उम्र से पहले दाढ़ी के बाल सफेद हो जाते हैं। यह केवल उम्र बढ़ने का असर नहीं हो सकता, बल्कि शरीर में कुछ अंदरूनी बदलाव या बीमारियों का भी इशारा हो सकता है। आइए Pubmed की रिपोर्ट से जानें दाढ़ी का जल्दी सफेद होना किस बीमारी का संकेत है।

क्या यह सिर्फ आनुवंशिक कारण है?

अगर परिवार में किसी की दाढ़ी जल्दी सफेद हुई हो, तो यह आनुवंशिक हो सकता है। लेकिन अगर ऐसा अचानक और तेजी से हो रहा है, तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

विटामिन की कमी

विटामिन B12 की कमी अक्सर समय से पहले बाल सफेद करने के लिए जिम्मेदार होती है। यह कमी नसों और बालों के रंग बनाने वाले सेल्स को प्रभावित करती है।

थायरॉइड से जुड़ी समस्या

हाइपोथायरॉइडिज्म या हाइपरथायरॉइडिज्म जैसी थायरॉइड बीमारियां बालों के रंग पर असर डाल सकती हैं। थायरॉइड हार्मोन की गड़बड़ी बालों को जल्दी सफेद कर सकती है।

ऑटोइम्यून बीमारियां

कुछ बीमारियां जैसे विटिलिगो या एलोपेशिया एरीएटा में शरीर की रोग-प्रतिरोधक प्रणाली बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है। इससे बाल सफेद हो सकते हैं।

लगातार तनाव का असर

ज्यादा मानसिक तनाव शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाता है। यह बालों की जड़ों को कमजोर करता है और मेलानिन बनना बंद हो जाता है, जिससे बाल सफेद होने लगते हैं।

स्मोकिंग से भी जुड़ा है रिश्ता

जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उनमें दाढ़ी या सिर के बाल जल्दी सफेद होने की संभावना ज्यादा होती है। सिगरेट के जहरीले तत्व बालों की सेहत बिगाड़ते हैं।

क्या यह इलाज से ठीक हो सकता है?

अगर कारण पोषण की कमी या थायरॉइड जैसी बीमारी है, तो इलाज से सुधार हो सकता है। लेकिन अगर सफेदी आनुवंशिक है, तो इसे रोकना मुश्किल होता है।

अगर दाढ़ी अचानक बहुत जल्दी सफेद हो रही है, और साथ में बाल झड़ना, थकान या त्वचा में बदलाव हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यह शरीर की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com