पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कौन से सीड्स खाएं?

By Aditya Bharat
17 Feb 2025, 15:30 IST

आजकल के व्यस्त जीवनशैली और गलत खानपान के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ रही हैं। इनमें एक बड़ी समस्या पुरुषों की फर्टिलिटी की है। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया से जानते हैं ऐसे सीड्स के बारे में जो पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

पुरुषों की फर्टिलिटी पर ध्यान क्यों?

हम अक्सर महिलाओं की फर्टिलिटी पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन पुरुषों की फर्टिलिटी भी उतनी ही जरूरी है। पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी का गिरना और कमी कई बार कंसीव करने में मुश्किल पैदा करता है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं, जो स्पर्म प्रोडक्शन में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो स्पर्म की क्वालिटी को सुधारने में मदद करता है।

चिया सीड्स का महत्व

चिया सीड्स पुरुषों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये दिल के स्वास्थ्य, मांसपेशियों के विकास और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, जो प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

तिल के बीज

तिल के बीजों में लिग्नान होते हैं, जो स्पर्म की क्वालिटी बढ़ाने, कामेच्छा में सुधार करने और याददाश्त को तेज करने में मदद करते हैं। काले तिल को आयुर्वेद में सबसे लाभकारी माना जाता है।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीजों में ऐसे तत्व होते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं और शरीर को आराम देते हैं। ये फर्टिलिटी के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं।

इन बीजों को मिलाकर बनाएं कॉम्बिनेशन

कद्दू के बीज, चिया सीड्स, तिल और सूरजमुखी के बीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर भून लें। यह कॉम्बिनेशन पुरुषों की फर्टिलिटी को बेहतर बनाए रखता है।

सेवन कैसे करें?

इन बीजों को ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। रोजाना सुबह नाश्ते से पहले या फिर शाम को एक चम्मच इस कॉम्बिनेशन का सेवन करें। यह आपकी फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करेगा।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और सही आहार से अपनी फर्टिलिटी को बढ़ाएं। इन बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर आप अपनी फर्टिलिटी को नैचुरल तरीके से बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com