अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इन बुरी आदतों को तुरंत छोड़ें। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें इन आदतों के बारे में -
पैरों पर लैपटॉप रखना
नियमित रूप से लंबे समय तक पैरों पर लैपटॉप को रखकर काम करने से टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर असर पड़ता है और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
अधिक स्मोकिंग करें
अधिक स्मोकिंग करने के कारण लोगों का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जिसके कारण पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है और स्वास्थ्य को नुकसान होता है।
टाइट कपड़े पहनना
टाइट कपड़े और पैंट पहनने के कारण पुरुषों के प्राइवेट पार्ट का तापमान असंतुलित होता और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
गर्म पानी से बाथ टब में नहाना
कई बार पुरुषों को गर्म पानी से बाथ टब में नहाने या सोना बाथ लेने से स्पर्म के उत्पादन में परेशानी और टेस्टोस्टेरोन को नुकसान होता है।
प्लास्टिक का इस्तेमाल करना
प्लास्टिक के कंटेनर या प्लास्टिक की बॉटल का अधिक इस्तेमाल करने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते हैं, जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है।
खाली पेट कैफीन लेना
खाली पेट अधिक कैफीन का सेवन करने से कोर्टिसोल और इंसुलिन हार्मोन के असंतुलित होने की समस्या होती है। जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित होती है।
रात को अधिक स्क्रीन टाइम होना
नींद का खराब पैटर्न और रात को देर तक स्क्रीन देखने के कारण पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के असंतुलित होने और मसल्स की कमजोरी की समस्या हो सकती है।
लेख में बताई गई पुरुषों की आदतें उनकी फर्टिलिटी पर असर डालती हैं। इन आदतों को आज ही छोड़ें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com