ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी की दिक्कत होना बेहद आम है। लेकिन, कई बार आपको ज्यादा खांसी आने लगती है। जिसके कारण आपकी नींद भी प्रभावित होती है। लेख में विस्तार से जानें ज्यादा खांसी आने पर आपको क्या करना चाहिए-
शहद
खांसी के साथ ही गले खराश को दूर करने के लिए भी आप शहद का सेवन कर सकते हैं। इसमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो खांसी से राहत दिलाते हैं। इसे गर्म पानी में मिक्स करके या दूध में मिलाकर लें।
गर्म पानी
ज्यादा खांसी आने पर आपको ठंडा पानी पीने के बजाय गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। इससे गले की खराश और दर्द से भी राहत मिलती है। इससे खांसी भी कम आती है।
दालचीनी
एंटी़-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर दालचीनी का सेवन करने से खांसी की समस्या से राहत मिलती है। इसकी चाय या पानी का सेवन करें। आप चाहें तो, 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी चबा भी सकते हैं।
गरारा
खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए आपको गुनगुने नमक पानी से गरारा करना चाहिए। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण गले की खराश व दर्द से राहत दिलाते हैं।
भाप लें
बहुत ज्यादा खांसी आने पर भाप लेने से आपको काफी हद तक आराम मिल सकती है। भाप लेने से छाती में जमा कफ भी बाहर हो जाता है।
गुड़
गुड़ खाने से भी आपको खांसी की दिक्कत से राहत मिल सकती है। यह शरीर को ठंड से भी बचाता है।
ज्यादा खांसी आने पर आप ये सभी तरीके आजमा सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com