गर्मी और बारिश के चिपचिपे मौसम में अक्सर लोगों को घमौरी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों की यह दिक्कत चेहरे पर भी हो जाती है। इस लेख में जानें चेहरे पर घमौरी होने के कुछ आसान घरेलू उपाय-
नीम
आप नीम के पानी से चेहरे को धो सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण घमौरियों से आराम दिलाते हैं और स्किन को हेल्दी रखते हैं।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाकर लगाएं। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसे फेस पर अधिक देर के लिए लगाकर न रखें। इससे स्किन रूखी भी हो सकती है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में त्वचा को ठंडक देने वाले गुण होते हैं। इसे सीधे तौर पर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे लगाने से खुजली और जलन दूर होगी।
बर्फ
घमौरियों से तुरंत राहत पाने के लिए बर्फ लगाएं। इससे चेहरे की त्वचा को ठंडक मिलेगी और जलन से आराम मिलेगी।
खीरा
घमौरियों से प्रभावित जगह पर खीरे की स्लाइस मलें। इससे भी आपको राहत मिलेगी।
गुलाब जल
चेहरे पर घमौरी हो जाएं तो आप फेस पर रोज वॉटर लगा सकते हैं। गुलाब जल लगाने से स्किन की जलन शांत होती है।
चेहरे पर घमौरी होने पर ये सभी तरीके आपके काम आ सकते हैं। लेकिन, इन्हें खुजलाने से बचें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com