एक्जिमा का रामबाण इलाज है यह तेल, जानें उपयोग का तरीका

By Deepak Kumar
16 Jun 2025, 20:00 IST

अगर आपको त्वचा पर खुजली, जलन या लाल चकत्ते की समस्या है तो यह एक्जिमा हो सकता है। ऐसे में नीम का तेल बहुत फायदेमंद है। इसका सही तरीके से उपयोग करने पर त्वचा को राहत मिलती है। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. संदीप बब्बर ने नीम के तेल का उपयोग कैसे करें इस बारे में बताया है।

नीम का तेल क्यों असरदार है?

नीम तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। ये स्किन को संक्रमण से बचाते हैं और खुजली, सूजन व जलन को कम करते हैं। यह त्वचा को अंदर से हील करता है।

नहाने के पानी में मिलाएं नीम तेल

एक्जिमा से राहत के लिए नहाने के पानी में 2-4 बूंद नीम तेल डालें। इससे त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है और स्किन की गंदगी व बैक्टीरिया दूर होते हैं। स्किन साफ और सॉफ्ट बनती है।

नीम तेल और हल्दी का पेस्ट

नीम तेल में हल्दी और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे प्रभावित त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। इससे खुजली और जलन में राहत मिलेगी और स्किन जल्दी रिकवर होगी।

नीम और ग्रेपसीड ऑयल का मिश्रण

बराबर मात्रा में नीम तेल और ग्रेपसीड ऑयल मिलाकर प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन E स्किन को पोषण देते हैं और रूखापन कम करते हैं।

नीम और नारियल तेल का उपयोग

नीम तेल में नारियल तेल मिलाकर स्किन पर लगाएं। दोनों तेल मिलकर स्किन को हाइड्रेट करते हैं और सूजन व जलन को शांत करते हैं। यह घरेलू उपाय एक्जिमा से राहत के लिए बेहद असरदार है।

सीधे नीम तेल लगाने से बचें

नीम का तेल बहुत पावरफुल होता है, इसलिए इसे सीधे त्वचा पर न लगाएं। हमेशा किसी अन्य तेल जैसे नारियल या ग्रेपसीड ऑयल में मिलाकर इस्तेमाल करें, ताकि स्किन को नुकसान न पहुंचे।

नियमित उपयोग से मिलेगा लाभ

नीम तेल से बने मिश्रण को रोजाना रात को लगाएं और सो जाएं। नियमित प्रयोग से त्वचा में सुधार दिखेगा और एक्जिमा धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा।

दवाओं के साथ-साथ नीम तेल जैसे प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप एक्जिमा को कंट्रोल में ला सकते हैं। यह सस्ता, सुरक्षित और प्रभावी इलाज है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com