जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन और मेथी साथ खाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
25 Mar 2025, 11:00 IST

जीरा, धनिया, अजवाइन और सौंफ से बना पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह मिश्रण कई समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सोनल गर्ग (आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, मध्यप्रदेश) से बात की।

मेटाबॉलिज्म बेहतर होना

यह मिश्रण मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार होता है, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया तेजी से होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मददगार यह मिश्रण इंसुलिन के स्तर को संतुलित करता है और डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

आंतों की सफाई

सुबह पेट साफ करने की समस्या से राहत मिलती है। यह मिश्रण आंतों की सफाई करता है, कब्ज दूर करता है और पेट को हल्का तथा स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

त्वचा में निखार

शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार यह प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है, जिससे रक्त शुद्ध होता है और त्वचा भी साफ और निखरी हुई नजर आती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना

यह मिश्रण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पेट को मिलेगी ठंडक

एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत मिलती है। यह मिश्रण पेट को ठंडक प्रदान करता है, एसिड को कम करता है और पेट फूलने या जलन जैसी समस्याओं से राहत देता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

हॉर्मोन बैलेंस करने में मददगार, खासकर महिलाओं के लिए यह मिश्रण बहुत फायदेमंद है। यह पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं और हॉर्मोन असंतुलन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

सांसों की दुर्गंध और मुंह की सफाई में मददगार यह मिश्रण मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com