मांसपेशियों का दर्द दूर करने के घरेलू नुस्खे

By Shilpy Arya
25 Oct 2024, 17:30 IST

भारी सामान उठाने, चोट लगने, अधिक एक्सरसाइज करने या गलत पोजीशन में सोने से कई बार मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की दिक्कत हो जाती है। इस लेख में विस्तार से जानें मांसपेशियों का दर्द दूर करने के घरेलू नुस्खे-

स्ट्रेचिंग करें

मांसपेशियों का दर्द दूर करने के लिए आपको स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आपको दर्द और ऐंठन की दिक्कत से आराम मिलेगा।

आराम करें

मांसपेशियों का दर्द दूर करने के लिए आपको अधिक से अधिक आराम करना चाहिए। ऐसे से ज्यादा भारी काम करने से बचें।

हल्दी दूध

हल्दी वाला दूध पीने से आपको मांसपेशियों का दर्द दूर करने में सहायता मिलती है। इसके करक्यूमिन के गुण दर्द और सूजन कम करते हैं।

लहसुन का तेल

लहसुन के तेल से मालिश करने से मांसपेशियों का दर्द दूर करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एलिसिन कंपाउंड दर्द दूर करता है।

सेब का सिरका

एंटी-इंफ्लेमेटरी गणों से भरपूर सेब का सिरका सूजन और दर्द से निजात दिला सकता है। 2 से 3 बूंद सेब का सिरका हाथों में लेकर मसाज करें।

बर्फ से सिकाई

मांसपेशियों का दर्द दूर करने के लिए बर्फ से सिकाई करें। 1 कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर सिकाई करें। इससे सूजन भी कम होती।

मांसपेशियों का दर्द दूर करने के लिए ये सभी नुस्खे अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com