शरीर की कमजोर इम्यूनिटी के कारण आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। इसे मजबूत बनाने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। लेख में जानिए विस्तार से-
सूखे मेवे
मानसून में Immunity बूस्ट करने के लिए रोज सूखे मेवे खाना शुरू करें। आप बादाम, किशमिश, छुहारा, अखराेट, काजू खा सकते हैं।
एक्सरसाइज करें
हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको रोजाना सुबह एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे शरीर मजबूत भी बनता है।
अच्छी नींद लें
नींद पूरी न होने के कारण भी आपको कमजोर इम्यूनिटी की दिक्कत हो सकती है। साथ ही इससे थकान भी होती है।
खट्टे फल
संतरा, मौसमी, नींबू, अंगूर जैसे खट्टे फलों का सेवन करें। इनमें मौजूद विटामिन सी के गुण इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं।
नींबू पानी
मानसून में भी आप सीमित मात्रा में अपनी डाइट में नींबू पानी एड कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।
शहद
शहद के एंटीऑक्सीडेंट गुणआपके शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। रोज रात को सोने से पहले इसका सेवन करें।
मानसून में Immunity बूस्ट करने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com