लार न बनने पर क्या करें?

By Shilpy Arya
30 Apr 2025, 18:45 IST

लार न बनने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन, इसकी वजह से आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेख में विस्तार से जानें लार न बनने पर क्या करना चाहिए-

पानी पीना

घूंट-घूंट करके पानी पीना लार न बनने की दिक्कत को कम कर सकता है। कई बार यह समस्या पानी की कमी के कारण होती है।

च्विंगम

आप शुगर फ्री च्विंगम चबा सकते हैं। इससे मुंह में लार का उत्पादन बढ़ता है। कैंडी का सेवन भी फायदेमंद होता है।

अदरक

एक छोटा टुकड़ा अदरक लेकर चबाएं। इससे सलाइवरी ग्लैंड की कार्यक्षमता बढ़ती है। इससे मुंह नहीं सूखता।

नींबू-नमक

लार न बनने की दिक्कत को कम करने में नींबू-नमक आपकी मदद कर सकता है। 1 टुकड़ा नींबू में काला नमक डालकर चाटें।

फल

संतरा, कीन्नू, आम, अंगूर जैसे रसीले फलों का सेवन करें। इनसे आपका मुंह नहीं सूखेगा। आप इनका जूस भी पी सकते हैं।

नारियल पानी

कोकोलट वॉटर का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। साथ ही, यह लार का उत्पादन बढ़ाता है।

लार न बनने पर ये तरीके अपनाएं। अधिक दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com