नाक के अंदर फुंसी होने पर क्या करें?

By Shilpy Arya
17 Jan 2025, 15:30 IST

अक्सर आपके चेहरे पर फोड़े-फुंसी और पिंपल की दिक्कत हो जाती है, जिससे आसानी से ठीक किया जा सकता है। लेकिन, कुछ लोगों के नाक के अंदर फुंसी हो जाती है, जे काफी तकलीफदेह होती है। लेख में जानें इसे ठीक करने के उपाय-

घी लगाएं

नाक के अंदर फुंसी होने पर आप 1-2 बूंद घी लेकर लगा सकते हैं। इससे नाक के अंदर की जलन कम होगी और रूखापन भी दूर होगा।

बर्फ की सिकाई

बर्फ से प्रभावित जगह की सिकाई करने से भी नाक के अंदर की फुंसी को ठीक करने में काफी मदद मिलती है। यह नाक के पोर्स साफ करती है।

सेंधा नमक

सेंधा नमक सूजन कम करने में मदद करता है। हल्के गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर इस पानी से दिन में 2 से 3 बार नाक के अंदर की सफाई करें।

मोगरे का फूल

आपको नाक के अंदर की फुंसी होने पर मोगरे का फूल सूंघना चाहिए। इस फूल को सूंघने से फुंसी ठीक होने में मदद मिलेगी।

गेंदे का फूल

एंटी-फंगल गुणों से भरपूर गेंदे का फूल कई अन्य औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। आप फुंसी ठीक करने के लिए इसे भी सूंघ सकते हैं।

खुजलाएं नहीं

नाक के अंदर की फुंसी में दर्द ही नहीं बल्कि खुजली भी अधिक होती है। ऐसा करने से आपकी दिक्कत बढ़ जाएगी। साथ ही, कई लोगों की आदत नाक में उंगली डालने की भी होती है। ऐसा करने से बचें।

नाक के अंदर फुंसी होने पर यह तरीके अपनाएं। अधिक दिनों तक यह दिक्कत रहने पर डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com