दांतों को कीड़ों से बचाना है? ये 7 चीजें करें इस्‍तेमाल

By Deepak Kumar
03 May 2025, 18:00 IST

दांतों में कीड़ा लगना आम बात है, लेकिन इससे तेज दर्द और दांतों की सड़न होती है। बाजारू दवाइयों की बजाय घरेलू उपाय से आप दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। तो आइए डॉक्टर पवन सिंह से जानते हैं 7 असरदार उपाय, जो दांतों को कीड़ों से बचाने में मदद करेंगे।

अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्तों को उबालकर कुल्ला करने से दांतों में कीड़ा नहीं लगता। ये पत्ते बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और कैविटी से बचाते हैं।

लौंग का तेल

लौंग का तेल एंटी-बैक्टीरियल और सूजनरोधी होता है। रुई में तेल लगाकर कीड़े वाले दांत पर रखें। यह दर्द को कम करता है और कीटाणुओं को नष्ट करके दांतों को हेल्दी बनाता है।

लहसुन

लहसुन के छोटे टुकड़ों को कीड़े वाले हिस्से पर रखने से संक्रमण कम होता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों को खराब होने से बचाते हैं और मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा जैल में टी ट्री ऑयल मिलाकर दांतों पर लगाने से कीड़े नहीं लगते। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व मुंह के बैक्टीरिया से लड़ते हैं और दांतों को मजबूत बनाते हैं।

नारियल तेल

5 से 10 मिनट तक मुंह में नारियल तेल घुमाएं। इसे ऑयल पुलिंग कहते हैं। यह मुंह के कीटाणुओं को हटाता है और दांतों को सड़न से बचाता है।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों को चबाने या इसका पेस्ट बनाने से दांतों में कीड़ा नहीं लगता। तुलसी में मौजूद तत्व बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और मुंह को ताजगी भी प्रदान करते हैं।

सेंधा नमक

सेंधा नमक और सरसों के तेल को मिलाकर दांतों पर मलने से कीड़े नहीं लगते। यह दांतों को मजबूत करता है और प्लाक हटाता है। हफ्ते में दो बार जरूर अपनाएं।

ये घरेलू उपाय काफी असरदार हैं। इन्हें अपनाकर आप अपने दांतों को सालों तक स्वस्थ रख सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com