फंगल इंफेक्शन से राहत के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

By Lakshita Negi
14 Jun 2025, 15:00 IST

गर्मी के कारण या गंदगी से भी फंगल की दिक्कत हो सकती है। इसमें स्किन में खुजली, रेडनेस और जलन होती है। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। कुछ घरेलू उपायों से इसे कम किया जा सकता है। आइए जानें।

नीम के पत्तों का इस्तेमाल

नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाने से स्किन साफ होती है और इंफेक्शन धीरे-धीरे खत्म करने में मदद मिलती है।

नारियल तेल और कपूर का मिश्रण

थोड़े से नारियल तेल को गर्म करके उसमें कपूर मिलाकर इस मिक्सचर को इंफेक्शन वाली जगह पर लगाने से खुजली कम होती है और स्किन जल्दी ठीक होती है।

हल्दी का इस्तेमाल

हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। हल्दी पाउडर को पानी या नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इंफेक्शन पर लगाएं।

दही का इस्तेमाल

दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया स्किन को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। दही को डायरेक्ट स्किन पर लगाकर 15 मिनट के बाद साफ कर लें।

एप्पल साइडर विनेगर का कमाल

सेब के सिरके को पानी में मिलाकर कॉटन से इंफेक्शन पर लगाएं। इससे खुजली कम होती है और फंगल बैक्टीरिया पनपना कम होते हैं।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

फ्रेश एलोवेरा जेल को फंगल एरिया पर लगाएं। इससे जलन कम होती है और स्किन मॉइस्चराइज रहती है। यह स्किन को हेल्दी बनाता है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

स्किन को हमेशा ड्राई और साफ रखें। टाइट कपड़े पहनने से बचें और कपड़ों को रोज बदलें। इससे फंगल इंफेक्शन बढ़ने से रोकता है।

आप भी फंगल इंफेक्शन को कम करने के लिए इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं। दिक्कत ज्यादा होने पर डॉक्टर को दिखाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com