पित्ताशय की पथरी ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

By Deepak Kumar
19 Jul 2025, 14:00 IST

पित्ताशय की पथरी (गॉलब्लैडर स्टोन) एक दर्दनाक और गंभीर समस्या हो सकती है, लेकिन आयुर्वेद में इसके लिए कई असरदार घरेलू उपाय बताए गए हैं। तो आइए पंचकर्म आयुर्वेदिक हॉस्पिटल (दिल्ली) के डॉक्टर आरपी पराशर से जानें पित्ताशय की पथरी के लिए घरेलू उपचार।

हल्दी चूर्ण का सेवन करें

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्स गुण होते हैं। रोजाना 1 चम्मच हल्दी गर्म पानी या दूध के साथ लें। इससे पित्ताशय की पथरी धीरे-धीरे घुलने लगती है और सूजन भी कम होती है।

नींबू पानी है असरदार

नींबू का रस शरीर को क्षारीय बनाता है और गॉलस्टोन को तोड़ने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

अदरक का रस का सेवन

अदरक पाचन सुधारने और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके ताजे रस को सुबह खाली पेट कुछ दिनों तक लेने से पित्ताशय की पथरी में राहत मिलती है। इसका नियमित सेवन जरूरी है।

गिलोय का करें सेवन

गिलोय एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है जो पित्त संतुलन में सहायक होती है। इसे काढ़ा या टैबलेट के रूप में लें। यह पथरी को घोलने में मदद करती है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है।

नीम और बड़ी इलायची चूर्ण

नीम और इलायची का पाउडर मिलाकर रोजाना सेवन करने से पित्ताशय की पथरी का आकार धीरे-धीरे घटता है। इसका सेवन खाली पेट करने से यह ज्यादा असर दिखाता है।

नारियल पानी पिएं

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। रोज सुबह एक गिलास नारियल पानी पीने से पाचन सुधरता है और पथरी गलने में मदद मिलती है।

कुल्थी की दाल का पानी पिएं

कुल्थी की दाल को उबालकर उसका पानी पीना पथरी के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पेशाब के रास्ते से पथरी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे हफ्ते में 3-4 बार जरूर पिएं।

अगर आप भी पथरी की समस्या से परेशान हैं, तो इन आसान घरेलू नुस्खों को आजमाएं और आराम पाएं। लेकिन अगर घरेलू उपायों से राहत न मिले या दर्द बहुत अधिक हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com