नींबू और बेकिंग सोडा को दांतों की सफाई के लिए एक आसान घरेलू उपाय माना जाता है। पर क्या यह वाकई असरदार और सुरक्षित है? आइए PubMed की रिपोर्ट से जानें इस सवाल का जवाब।
बेकिंग सोडा कैसे काम करता है?
बेकिंग सोडा एक हल्का घर्षण (abrasive) देने वाला पाउडर है, जो दांतों से दाग और प्लाक हटाने में मदद करता है। यह pH को संतुलित करके मुंह में बैक्टीरिया की ग्रोथ को कम करता है।
क्या बेकिंग सोडा सुरक्षित है?
बेकिंग सोडा सामान्य रूप से सुरक्षित है, अगर इसे हफ्ते में एक या दो बार ही उपयोग किया जाए। यह enamel को बहुत कम नुकसान पहुंचाता है।
नींबू में क्या होता है?
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो बहुत ज्यादा अम्लीय (acidic) होता है। यह दांतों की बाहरी परत (enamel) को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है।
नींबू से क्या खतरे हैं?
नींबू के एसिडिक गुण enamel को कमजोर बनाते हैं। इससे दांतों में संवेदनशीलता, झनझनाहट और कैविटी की संभावना बढ़ जाती है।
क्या दोनों को मिलाना सही है?
नींबू और बेकिंग सोडा मिलाने से पेस्ट बन सकता है जो दाग हटा सकता है, पर एसिड और घर्षण एक साथ मिलकर इनेमेल को जल्दी घिस सकते हैं। यह संयोजन जोखिम भरा हो सकता है।
डेंटिस्ट्स क्या कहते हैं?
दंत चिकित्सकों के अनुसार, ऐसे घरेलू उपायों से ज्यादा फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। वे फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट या प्रोफेशनल क्लीनिंग की सलाह देते हैं।
क्या हैं बेहतर विकल्प?
दांत सफेद करने के लिए ADA-approved टूथपेस्ट, फ्लोसिंग और डेंटल चेकअप बेहतर विकल्प हैं। अगर जरूरत हो, तो व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट डेंटिस्ट से करवाएं।
बेकिंग सोडा सीमित मात्रा में सुरक्षित हो सकता है, लेकिन नींबू दांतों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दोनों को मिलाकर प्रयोग करना इनेमेल को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com