भाई दूज पर हाथों पर लगाएं मेहंदी, मिलते हैं कई लाभ

By Priyanka Sharma
01 Nov 2024, 12:10 IST

त्योहारों पर अक्सर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती है। ऐसे में आपको बता दें, हाथों पर मेहंदी लगाने से कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -

मेहंदी के गुण

मेहंदी में पोटैशियम, मैग्नीज, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको हाथों पर लगाने से कई लाभ मिलते हैं।

घाव भरने में सहायक

मेहंदी में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। हाथों पर मेहंदी लगाने से घाव को भरने, स्किन को साफ करने और डेड सेल्स को निकालने में मदद मिलती है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

मेहंदी को लगाने से हाथों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे दिमाग को शांत कर स्ट्रेस और सिर दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

हाथों की बदबू दूर करे

कई बार महिलाओं को हाथों से पसीने या अन्य कारणों से बदबू आती है। मेहंदी में खुशबू होती है, इसे हाथों में लगाने से हाथों की बदबू को दूर करने में मदद मिलती है।

हाथों की गर्मी दूर करे

मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। इसे हाथों में लगाने से हाथों को जलन और गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है। इसके लिए मेहंदी को पैरों में भी लगा सकते हैं।

बैक्टीरिया से बचाव करे

मेहंदी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल के गुण पाए जाते हैं। इसे हाथों पर लगाने से हाथों और नाखूनों के पास के संक्रमण से बचाव करने में मदद मिलती है।

सावधानियां

हाथों पर मेहंदी लगाने से कई लाभ मिलते हैं, लेकिन ध्यान रहे मेहंदी से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसके इस्तेमाल से बचें। इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

भाई दूज पर हाथों पर मेहंदी लगाने से लेख में बताए गए लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com